पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

००सार समाचार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय शिक्षक संघ कार्यकारिणी का विस्तार
राजसमंद - राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा नाथद्वारा के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी में प्राध्यापक पद पर रजनीकांता पुरोहित, प्रबोधक पद पर श्रीकृष्णगोपाल गुर्जर, निजी शिक्षण संस्थान के पद पर कैलाशचंद्र गोस्वामी, प्रधानाचार्य पद पर मदनलाल माली सेवानिवृत शिक्षक पद पर शेषकरण चारण, क्षेत्रिय संगठन मंत्री पद पर नाथद्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बनाए गए।
हिंदू जागृति यात्रा आज राजसमंद आएगी
राजसमंद - अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना की ओर से हिंदू जागृति यात्रा गुरुवार दोपहर राजसमंद में प्रवेश करेगी। यात्रा के सदस्य अरुण सोनी ने बताया कि गाय को राष्ट्र प्राणी घोषित करने की मांग को लेकर यह यात्रा 17 जनवरी को अहमदाबाद से रवाना हुई। यात्रा डूंगरपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, किशनगढ़, ब्यावर होते हुए गुरुवार दोपहर राजनगर पहुंचेगी। यात्रा 28 जनवरी को दिल्ली में समाप्त होगी। जहां गाय को राष्ट्र प्राणी घोषित करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।