पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झोंपड़ी ढही, मां बच्चे को सुरक्षित निकाला

झोंपड़ी ढही, मां-बच्चे को सुरक्षित निकाला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरनोद - अरनोद तहसील के जाजली गांव में मंगलवार को तेज बारिश से झोंपड़ी ढह गई। झोंपड़ी में एक महिला व उसका बच्चा दब गए थे। शोर सुन कर पहुंचे पड़ोसियों ने महिला व मासूम को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना बुधवार दोपहर करीब ३ बजे घटित हुई। अरनोद उपखंड क्षेत्र में पिछले दो दिन से बारिश हो रही है। बारिश का क्रम बुधवार को भी जारी रहा। दोपहर में तेज बारिश के दौरान जाजली गांव में एक झोपड़ी ढह गई। पूर्व सरपंच मोतीलाल ने बताया कि झोंपड़ी भंवर दरोगा की थी जो दिन में मजदूरी के लिए गया था। उस समय उसकी पत्नी लक्ष्मी अपने छह माह के बच्चे को सुलाकर झोपड़ी में काम कर रही थी कि अचानक तेज बारिश से झोपड़ी की दीवार ढह गई। इससे मां व उसका मासूम बच्चा मलबे में दब गए। शोर सुन कर पड़ोस में रहने वाले तेजपाल सिंह व दीप कुंवर बाहर आए तथा दोनों ने मशक्कत कर मां व मासूम बच्चे को बाहर निकाला। दोनों सकुशल हैं। ग्रामीणों ने उसकी पास ही ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित दुकानों में ठहरने की व्यवस्था करवाई। ग्रामीणों ने बताया कि भंवर पिछले कई वर्षों से जाजली गांव में रह कर मजदूरी कर अपना व परिवार का जीवन-यापन कर रहा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन व सरकार से पीडि़त को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।



धरियावद . क्षेत्र में बुधवार को भी बारिश हुई। बारिश के के एक खेत में जमा पानी।

बडीसाखथली. गांव आड़ी पड़ी गेहूं की फसल। खेतों में पानी जमा होने से ज्यादा खराबे की आशंका है।

धोलापानी . ईटों का तालाब गांव में बारिश के बाद खेत में आड़ी पड़ी गेहूं की फसल। बारिश के साथ तेज हवा भी चली थी।

बरडिय़ा. गांव में अफीम की फसल की क्यारियों में बारिश का पानी भरने से पौधे सडऩे की कगार पर हंै।

गेहूं, लहसुन, राई, कपास, मटर की फसलें ज्यादा प्रभावित

बडीसाखथली - बडीसाखथली क्षेत्र में पिछले दो दिन से हो रही बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि सोयाबीन की फसल खराबे से अभी उभर भी नहीं पाए कि रबी की फसलों और खराबा होने से किसान निराश हैं। क्षेत्र में गेहूं, मसूर, लहसुन, राई, कपास, मटर की फसल को नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा फसलों को नुकसान बडीसाखथली ग्रामपंचायत के मोठिया, छायण, चतरपुरा, धावड़ गांवों में हुआ। अंबीराम ग्रामपंचायत के अंबीरामा ठिकरिया, लोहार खारी, पातारेप में वहीं कानगढ, सरकोट नया टापरा, अंधरिया, उठेल, नसलाई, कालापाीन, निकोर, अंबेडी गांवों में फसल खराबा हुआ है। पूर्व सरंपच फतेह लाल मीणा ने फसल खराबे की गिरदावरी कराने की मांग की।

खराब फसलों की गिरदावरी कराने की मांग रखी

प्रतापगढ़ - भाजपा के वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष राधेश्याम पाटीदार ने फसल खराबे को लेकर गिरदावरी कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कैबिनेट मंत्री नंदलाल मीणा से फोन पर क्षेत्र में हुए फसल खराबे की जानकारी दी और फसल खराबे की शीघ्र गिरदावरी कराने की मांग की है।



तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से हुआ नुकसान

धोलापानी . गांव में विगत दो दिन से हुई बारिश से गेहूं और असालिया, अजवाइन की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से गेहूं की खड़ी फसल खेत में आड़ी पड़ गई। बारिश से खेतों में पानी भर गया। सबसे ज्यादा नुकसान धोलापानी, सियाखेड़ी, अंबावली, जाखमिया, बरोल, मानपुरा, भाटपुरा, कालाकोट, केसरपुरा, ईटों का तालाब गांवों में हुआ है।

अवलेश्वर - गांव में पिछले दो दिनों से हुई बारिश से गेहूं, मसूर, अफीम, असालिया, अलसी की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। किसानों ने बताया कि खेत में गेहूं की फसलें आड़ी पड़ गईं। वहीं अफीम की फसल की क्यारियों में पानी भरा होने से पौधे पीले पडऩे लगे हैं।

पारसोला . कस्बे में बारिश का दौर बुधवार सुबह ४ बजे तक रुक-रुक कर चलता रहा। बुधवार पूरा दिन कोहरा व आसमान में बादल छाए रहे। इससे कस्बे में जन-जीवन प्रभावित हुआ। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले।

२०-3० फीसदी नुकसान, बारिश से अफीम और गेहूं की फसलों को हुआ नुकसान

दोहरा नुकसान

अधिकारी का आकलन

धरियावद - क्षेत्र में बीते 24 घंटे में ७० एमएम बारिश दर्ज की गई। सिंचाई विभाग के हरिसिंह के अनुसार मंगलवार रात १० के बाद बरसात का दौर जारी हुआ जो आधी रात तक चलता है। मंगलवार शाम पांच बजे से बुधवार सुबह तक १६.८ एमएम बरसात दर्ज की गई। इससे पहले मंगलवार शाम पांच बजे तक ५४ एमएम बारिश दर्ज की गई थी। बुधवार को न्यूनतम तापमान १५ डिग्री तथा अधिकतम तापमान २३.० डिग्री दर्ज किया गया। इधर मौसम बिगडऩे के साथ ही मुख्य रेफरल हॉस्पिटल के आउटडोर में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। क्षेत्र में मावठ की बरसात के कारण रबी की फसल खराब हो रही है।

बारा की बावड़ी एनीकट छलक गया

अरनोद के जाजली में हुआ हादसा

ठंड से ठिठुरन बढ़ी

फसलें आड़ी पड़ीं, खेत लबालब

हादसे के बाद बच्चे के साथ महिला। 

७० एमएम

६९ एमएम

४० एमएम