- Hindi News
- ईएसआई अस्पताल गुंजोल से नाथद्वारा शिफ्ट हो
ईएसआई अस्पताल गुंजोल से नाथद्वारा शिफ्ट हो
नाथद्वारा - मंदिर मंडल कामगार यूनियन की ओर से नगर में ईएसआई अस्पताल की मांग को लेकर मंगलवार को मंदिर मंडल के मुख्य निष्पादन अधिकारी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया कि ईएसआई अस्पताल वर्तमान में गुंजोल में स्थित है। यह मंदिर से दूर होने से कामगारों को वहां तक जाने-आने में परेशानी उठानी पड़ती है। इससे कामगारों को बीमारी में या आपात स्थिति में शीघ्र सुविधा नहीं मिल पाती है। कामगारों ने ईएसआई अस्पताल नगर में स्थापित कराने की मांग की है।