पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली में बच्चों ने की मतदाता जागरूकता की अपील

रैली में बच्चों ने की मतदाता जागरूकता की अपील

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा - शहर के गोराउमावि के विद्यार्थियों ने बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को संस्था प्रधान अनिल जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में एनसीसी, स्काउट, एनएसएस, ईको क्लब के छात्रों ने भाग लिया। ये तख्तियां थामे नारे लगाते जागरूकता का संदेश देते चल रहे थे। रैली तहसील रोड, बस स्टैंड, नई रोड, महावीर पुरा, फौज मोहल्ला होते हुए पुन: स्कूल पहुंची। रैली में ओम प्रकाश जैन, यशोदा नंदन गुर्जर, भगवत सिंह चौहान, मीठालाल, बाघ सिंह, भीमराज रेगर, नानालाल, ललित कोठारी शामिल हुए।