पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घास जलाने का विरोध करने पर अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज करवाया

घास जलाने का विरोध करने पर अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज करवाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वल्लभनगर - जमीन में जबरन घुस कर घास जलाने और विरोध करने पर अपहरण कर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया गया है। सीआई चांदमल ने बताया कि बागथल में उदा पुत्र गेबा डांगी की कृषि भूमि है और उसने इसमें से छह बीघा भूमि पड़ोस अंकित कर मोड़ी निवासी रामशंकर पुत्र कालुलाल जोशी को बेच दी। रामशंकर 7 जनवरी को करीब 20 साथियों के साथ जेसीबी लेकर आया और बेची गई जमीन के अलावा खाली पड़ी जमीन में घुस कर घास को आग लगा दी, इससे पास ही बीड़े में रखी घास भी जल गई। इसका जब उदा ने विरोध किया तो रामशंकर व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की और कार में डाल कर ले गए। शाम तीन से सात बजे तक बंदी बनाकर रखा, पीछे से खेत में लगे बड़े-बड़े पेड़ों को भी उखाड़ दिया।