- Hindi News
- शहर में बिजली आपूर्ति नहीं होने से ठप रहेगी आज पानी सप्लाई
शहर में बिजली आपूर्ति नहीं होने से ठप रहेगी आज पानी सप्लाई
भास्कर टीम - प्रतापगढ़
जाखम डैम चोर मगरा इंटकवेल पर दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से गुरुवार को शहर में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता सोमेश मेहरा ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के कारण चोर मगरा इंटकवेल पर दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे पानी भी पंप नहीं किया जा सका। इस कारण गुरुवार को शहर में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। इधर, विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता आरएस चौहान ने बताया कि बारिश के कारण लाइन फॉल्ट आने से विद्युत व्यवस्था बाधित हुई है। सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता के साथ टीम मौके पर जुटी हुई है।
छोटीसादड़ी में दो दिन बाधित रहेगी आपूर्ति
छोटीसादड़ी . क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में व्यवधान के चलते नगर में दो दिनों तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। जलदाय विभाग के जेईएन कैलाश खटीक ने बताया कि पिछले 24 घंटों में बाड़ी मानसरोवर बांध व जलदाय विभाग में बिजली आपूर्ति में व्यवधान आने से नगर में दो दिनों तक पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बाधित रहेगी।