पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १८ की उम्र से पहले वाहन नहीं चलाने का संकल्प लिया

१८ की उम्र से पहले वाहन नहीं चलाने का संकल्प लिया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरियावद - २५वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन रामावि जवाहरगर-3 में हुआ। कार्यक्रम प्रभारी दिनेश जांगिड़ ने बताया कि ७ दिवसीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विद्यालय परिवार की ओर से रोड सेफ्टी क्लब का गठन, पोस्टर प्रतियोगिता, वाद विवाद, संगोष्ठियां तथा प्रश्न मंच का आयोजन हुआ। अध्यापिका रमीला दरंगा एवं रेणू जोशी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई कि १८ साल की उम्र से पहले वे वाहन नहीं चलाएंगे। संस्था प्रधान राजेश नेहरा ने आभार प्रकट किया। ग्रामवासी गजेंद्रसिंह, भूरी, तुलसीबाई, इंद्रा, रेखा, बाबूलाल, पृथ्वीराज, शंकरलाल आदि उपस्थित थे।