- Hindi News
- मावली : पीडब्ल्यूडी में कोई भी अधिकारी नहीं मिला
मावली : पीडब्ल्यूडी में कोई भी अधिकारी नहीं मिला
मावली - उपखंड मुख्यालय के हर दफ्तर में अधिकारी व कर्मचारियों की गैर हाजिरी मिली। उपखंड अधिकारी घनश्याम लाल शर्मा ने बुधवार को कस्बे के सरकारी कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जलदाय विभाग के पांच में से एक कर्मचारी, पीडब्ल्यूडी के पांचों अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय से गायब थे। अजमेर विद्युत वितरण कार्यालय पर 25 में से आठ कर्मचारी नहीं थे। पंचायत समिति कार्यालय में 16 में से 6, सिंचाई विभाग कार्यालय में दोनों ही कर्मचारी गायब थे। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास कार्यालय में 4 में से 2, कृषि विभाग के तीन में से 1 कर्मचारी, वन विभाग के के आठ में से दो कर्मचारी कार्यालय से गायब थे। उपखंड अधिकारी ने सभी को नोटिस देकर जवाब देने को लिखा है। कार्रवाई के लिए कलेक्टर को जांच रिपोर्ट भेजी गई है।
वल्लभनगर - एसडीएम भोज कुमार, तहसीलदार पर्वत सिंह चूंडावत ने भींडर उप तहसील, खंड संदर्भ शिक्षा केंद्र, पंचायत समिति मनरेगा, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित डेढ़ दर्जन कार्यालयों का निरीक्षण किया, जिसमें कुल 31 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिनमें सबसे ज्यादा पंचायत समिति के 12 कर्मचारी थे। वहीं तहसीलदार चूंडावत ने वल्लभनगर के कार्यालयों का निरीक्षण किया, जिसमें अनुपस्थित कर्मचारियों की रिपोर्ट बनाकर कलेक्टर को भेजी गई है।