- Hindi News
- कॉलेज में कम्प्यूटर विषय की किताबों का वितरण शुरू
कॉलेज में कम्प्यूटर विषय की किताबों का वितरण शुरू
प्रतापगढ़ - राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सभी नियमित द्वितीय वर्ष कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों की कंप्यूटर क्लास नियमित रूप ली जा रही है। इसके साथ ही किताबों का भी वितरण किया जा रहा है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. एसएल परिहार ने बताया कि कॉलेज में कंप्यूटर क्लास नियमित रूप से दोहपर १२ बजे से १ बजे तक कंप्यूटर लैब में ली जा रही है। इसमें कंप्यूटर किताबों का भी वितरण किया जा रहा है। विज्ञान, वाणिज्य व कला द्वितीय वर्ष वर्ग ए के विद्यार्थी किताबों के लिए कंप्यूटर लैब के अधिकारी भगवानसिंह चुंडावत को और कला बी, सी, डी व अन्य के लिए देवीलाल मीणा को संपर्क कर सकते हैं।