पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता जागरूकता के लिए प्रतियोगिताएं हुईं

मतदाता जागरूकता के लिए प्रतियोगिताएं हुईं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरियावद - मतदाता जागरूकता सप्ताह के तहत राउमावि धरियावद में पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के ४० विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रभारी प्रवीणसिंह भाटी ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अरिहंत विद्यापीठ स्कूल की महिमा राव, बालिका उमावि की जिज्ञासा सोनी व सोफिया सेकेंड्री स्कूल की ऋषिता पटवा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। जूनीयर वर्ग में उप्रावि के रणजीत मीणा प्रथम, महावीर उमावि के कुलदीप द्वितीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में बालिका उमावि की सीमा कलाल प्रथम, अरिहंत विद्यापीठ उमावि के अल्पेश पंचाल द्वितीय और उमावि के मंयक पंचाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनीयर वर्ग में सोफिया सेकेंड्री विद्यालय की खुशी डागरिया ने प्रथम, द प्राईम अकेडमी के कमलेश पंचाल ने द्वितीय तथा बालिका उप्रावि की नैना बानू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में कॉलेज प्राचार्य के एल डिंडोर, डॉ. लक्ष्मीलाल सालवी, वरिष्ठ अध्यापक वीरेंद्रसिंह शक्तावत, रश्मि दवे, रेणुका गांधी, राकेश सेन, लक्ष्मीलाल शर्मा थे।