आज राष्ट्रीय बालिका दिवस मनेगा
धरियावद - नान्दी फाउंडेशन नन्ही कली कार्यक्रम उदयपुर के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस ब्लॉक स्तर पर आवरीमाता मंदिर परिसर में शुक्रवार सुबह ११ बजे आयोजित होगा। इसमें २५० बालिकाएं भाग लेंगी। इसमें पिछले वर्ष कक्षा १० में पास हुई बालिकाओं का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान भणावता, पारेल, देवला, मांडवी, पारसोला, मूंगाणा और गाडरियावास संकुल क्षेत्र की बालिकाएं भाग लेंगी।