- Hindi News
- देवगढ़ नपा ने लगाया 16 दुकानों पर जुर्माना
देवगढ़ नपा ने लगाया 16 दुकानों पर जुर्माना
देवगढ़ - सड़क कचरा फैलाने वालों पर गुरुवार को नगर पालिका की ओर से कार्रवाई की गई। शहरभर में 16 दुकानदारों से 16०० रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। स्वास्थ्य निरीक्षक भाणुलाल ने बताया कि नगर के मारु दरवाजा, सूरज दरवाजा, बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 100-100 रुपए जुर्माना वसूल किया। भविष्य में कचरा फैलाने पर 500 रुपए जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी।