पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेट वालीबॉल प्रतियोगिता 26 से

स्टेट वालीबॉल प्रतियोगिता 26 से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - विधानसभा क्षेत्र युवक कांग्रेस की ओर से तीन दिवसीय राज्यस्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल झाड़ोल में होगी। आयोजक डॉ. रणजीत जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में जयपुर इंडियन पोस्ट, पश्चिम रेलवे जोधपुर, स्पोट्र्स क्लब भीलवाड़ा, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, उदयपुर, बजरंग क्लब कविता, फ्रेंड्स क्लब वल्लभनगर और झाड़ोल की टीमें भाग लेंगी। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लवमीत कटारिया, दिलीप, सुरेश खोईवाल व कमलेश खटीक भी भाग लेंगे। पहले स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार और द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।