- Hindi News
- एनआरएचएम कर्मियों ने नियमित नियुक्ति की मांग की
एनआरएचएम कर्मियों ने नियमित नियुक्ति की मांग की
प्रतापगढ़ - राजस्थान एनआरएचएम कर्मियों ने गुरुवार को एसडीएम मुकेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर एनआरएचएम कर्मियों को नियमित किए जाने की मांग की। कर्मचारी महासंघ के जिला संयोजक परमेश्वर सिंह बिलेसरी, जिलाध्यक्ष धनेश्वर पाटीदार व महासचिव सुनील पासवान के नेतृत्व में कर्मचारियों ने दिए ज्ञापन में नियमित नियुक्ति के साथ ही सुप्रीम कोर्ट से एसएलपी वापस लेकर २८ हजार नर्सेज व पैरामेडिकल स्टॉफ की शीघ्र भर्ती करने व ६० दिन की कार्य योजना में शामिल करने की भी मांग की गई। महासचिव सुनील पासवान ने बताया कि एनआरएचएमकर्मियों को नियमित करने के लिए करीब २८ हजार नर्सेज की नियमित भर्ती मार्च २०१३ में निकाली गई थी। यह भर्ती बोनस अंक विवाद के कानूनी दांवपेंच में उलझ गई। इस दौरान श्यामलाल शर्मा, विनोद पांडे, दिलीप वैरागी, ललिता मेघवाल, लक्ष्मीनारायण कुमावत आदि मौजूद थे।