पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंग्रेजी स्टोरी में स्नेह तोषनीवाल अव्वल

अंग्रेजी स्टोरी में स्नेह तोषनीवाल अव्वल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा - सनराइज एकेडमी में किड्स फेस्टिवल सप्ताह के तहत जूनियर वर्ग में हिन्दी स्टोरी व राइटिंग तथा सीनियर वर्ग में अंग्रेजी स्टोरी टेलिंग, निबंध व वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग में हिन्दी स्टोरी प्रतियोगिता में प्ले ग्रुप के निर्वी जैन, नर्सरी की शिविका व्यास, एलकेजी की गायत्री भाटिया एचकेजी आध्या तंबोली प्रथम रही। राइटिंग प्रतियोगिता में नर्सरी के दर्श अग्रवाल, एलकेजी की ध्वजाश्री, एचकेजी आध्या तंबोली प्रथम रहे। सीनियर वर्ग की अंग्रेजी स्टोरी प्रतियोगिता में स्नेह तोषनीवाल प्रथम रही। निबंध प्रतियोगिता में मुदित गहलोत व तुषार जोशी तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में मयंक जोशी व ईशा सनाढ्य प्रथम रही। यह जानकारी संस्था के डायरेक्टर राजदीप भाटिया ने दी।