पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंप्रतापगढ़ - माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा-२०१३ की कक्षा १० व १२ वीं में ७५ प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली वर्तमान सत्र में नियमित अध्ययनरत छात्राओं को ४ फरवरी को गार्गी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ((माध्यमिक)) कैलाशचंद्र जोशी ने बताया कि गार्गी पुरस्कार समारोह राजकीय उच्च बालिका माध्यमिक विद्यालय में सुबह १०.३० बजे से किया जाएगा।
कक्षा १२ में ७५ प्रतिशत व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को ५ हजार रुपए की राशि का चेक व प्रमाण पत्र तथा कक्षा १० में ७५ प्रतिशत व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रथम किश्त के रूप में ३ हजार रुपए की राशि का चेक, द्वितीय किश्त की पात्र छात्राओं को २ हजार रुपए की राशि का चेक तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
छात्राओं की सूची व आवेदन पत्र संबंधित विद्यालयों में भेज दिए गए हैं। आवेदन पत्र की पूर्तियां कर निर्धारित तिथि से पूर्व विद्यालय के माध्यम से स्थानीय कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.