निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत
भीम - महावीर कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से गिरने से मजदूर की मौत हो गई। सीआई गणेशराम चौधरी ने बताया कि अर्जुनगढ़ निवासी शंकरलाल पुत्र छोगालाल सालवी ((27)) गुरुवार को निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहा था। पैर फिसलने से गिर गया। घायलावस्था में उसे राजकीय रेफरल हॉस्पिटल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।