पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाएं, भयमुक्त रहें: कलेक्टर

सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाएं, भयमुक्त रहें: कलेक्टर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अरनोद
कोटड़ी गांव से गए लोगों को वापस पुनर्वास के लिए बुलाया जाए, गांव में सौहार्दपूर्ण व भयमुक्त माहौल तैयार किया। कलेक्टर रतन लाहोटी व एसपी उत्सवलाल छानवाल ने गुरुवार को अरनोद थाने में शांति समिति की बैठक में दोनों ही समुदाय के लोगों व जन प्रतिनिधियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। इधर, कोटड़ी गांव में अगले आदेश तक रात का कफ्र्यू जारी रहने और दिन के कफ्र्यू में ढील देने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
कलेक्टर रतन लाहोटी ने कहा कि दोनों ही समुदाय व जन प्रतिनिधियों का पहला प्रयास गांव में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने का प्रयास होना चाहिए। गत दिनों हुए उपद्रव के बाद गांव से पलायन कर गए लोगों को वापस विस्थापित किया जाना चाहिए। गांव में दोनों ही समुदाया के लोग आपस में मिल-बैठ कर ऐसा भयमुक्त माहौल तैयार करें कि पलायन कर गए लोगों के दिलों से भय दूर हो जाए और वे वापस अपने घरों में लौट सकें। कलेक्टर ने कहा कि दोनों ही समुदायों के लोगों को उनके बच्चों को शिक्षा के प्रति जोर देना चाहिए जिससे बच्चों का मानसिक विकास हो सके तथा वे समाज में अच्छाई के लिए प्रेरित हो सकें।




घर-घर जाकर करेंगे

शांति की अपील

बैठक में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष शांति समिति सदस्यों व जन प्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि वे 27 जनवरी को सुबह 11 बजे कोटड़ी में शांति समिति की बैठक आयोजित करने के साथ ही घर-घर जाकर शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील करेंगे।

ये मौजूद रहे बैठक में

शांति समिति की बैठक में एसडीएम दिलखुश खींची, अरनोद थानाधिकारी रडमल सिंह, जिला प्रमुख बद्रीलाल पाटीदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश कोठारी, अल्प संख्यक जिलाध्यक्ष सलीम खान, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अरुणसिंह चुंडावत, केशवलाल जैन, पंचायत समिति सदस्य खानशेद लाला, अरनोद प्रधान तेजराम मीणा, तरुणदास, रमेश शर्मा, हरिओम शर्मा, बाबुलाल वीरवाल, नसरउल्ला खान, गुलनवाज खान, महेंद्र सिंह, इंदरमल जैन, जाहिद खान, शंकरलाल शर्मा सहित कई सदस्य व जन प्रतिनिधि शामिल थे।

पुलिस के सहयोग के

लिए आगे आएं आमजन

एसपी उत्सवलाल छानवाल ने बताया कि जिले की आबादी करीब 10 लाख है लेकिन जनसंख्या के मुकाबले पुलिसकर्मियों की संख्या काफी कम है। ऐसे में आमजन को भी पुलिस के सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। एसपी ने कहा कि आपसी मन-मुटाव को दूर कर मिलजुल कर रहने से ही समाज का विकास संभव है। घटना में दोषी लोगों को बक्शा नहीं जाएगा। एएसपी गोवर्धनलाल सोकरिया ने कहा कि हर गांव में छोटी-मोटी बातों को लेकर झगड़ा होता है। ऐसे में गांव के वरिष्ठ लोगों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। पुलिस उपाधीक्षक विक्रम सिंह ने बच्चों में शिक्षा के प्रसार पर जोर दिया।