- Hindi News
- रैकी करने के बाद डूप्लीकेट चाबी से चुरा लेता था बाइक
रैकी करने के बाद डूप्लीकेट चाबी से चुरा लेता था बाइक
नगर संवाददाता - राजसमंद
चोरी के मामले में पकड़ा गया अपचारी डूप्लीकेट चाबी साथ में रखता था और रैकी करता था।
हजारों की बाइक चार-पांच हजार रुपए में बेच देता था। यह बात अपचारी ने देवगढ़ पुलिस के समक्ष कबूली।
अपचारी पाली में मोबाइल शॉप में चोरी करने के मामले में वांछित था। इसको लेकर उसे गुरुवार को पाली जिले की शिवपुर थाने की पुलिस लेकर रवाना हो गई। चोरी की बाइक खरीदने के आरोपी रायपुर जिला पाली निवासी मनोहर सिंह पुत्र किस्तुर लाल रेगर को गुरुवार को जेल भेज दिया।
गौरतलब है कि दो नवंबर को देवगढ़ कस्बे के ब्राह्मण मोहल्ले से शिवप्रकाश उपाध्याय की बाइक चोरी हो गई थी। इसको लेकर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। जांच में पता चला कि बाइक को नाबालिग ने चुराया है। पुलिस ने भीम से नाबालिग को डिटेन कर लिया। पूछताछ में बताया कि उसने बाइक को जिला पाली निवासी मनोहरलाल रेगर को महज चार हजार में बेच दी।