पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्र्रतापगढ़ की मेघना बनीं साध्वी मर्यादा श्री

प्र्रतापगढ़ की मेघना बनीं साध्वी मर्यादा श्री

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ - जिले की मेघना चीपड़ साध्वी मर्यादा श्रीजी बन गईं। कर्नाटक के हंसुर शहर में मेघना चीपड़ ने रामलाल जी महाराज सा. के सानिध्य में दीक्षा ग्रहण की। प्रतापगढ़ के पारसमल चीपड़ की पुत्री मेघना को बचपन से ही वैराग्य के रास्ता अपनाने की लगन थी। समता युवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र बोर्दिया ने बताया कि कर्नाटक के हंसुर शहर में गुरुवार सुबह १०.३० बजे हजारों श्रावक-श्राविकाएं मेघना की दीक्षा के साक्षी बने। आचार्य श्री रामलाल जी महाराज सा. के सानिध्य में विधिवत रूप से मेघना को दीक्षा ग्रहण करवाई गई। दीक्षा महोत्सव पर आचार्य श्री ने मेघना का नाम साध्वी मर्यादा श्रीजी के नाम की घोषणा की तब पूरा पांडाल जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि दो वर्ष पूर्व मेघना के भाई व बहन ने भी दीक्षा लेकर धर्म का मार्ग अपनाया था।