- Hindi News
- विद्यार्थियों को स्टेट ओपन की पुस्तकें वितरित
विद्यार्थियों को स्टेट ओपन की पुस्तकें वितरित
अरनोद - गौतमेश्वर कस्बे में स्टेट ओपन स्कूल की पुस्तकों का वितरण कार्य गुरुवार से शुरू हो चुका है। प्रधानाचार्य शांतिलाल जैन ने बताया कि राउमावि अरनोद में पंजीकृत कक्षा 10 व 12 के सभी छात्र-छात्राएं जिन्होंने सत्र-13-14 में पंजीयन कराया था वे सभी विद्यालय से 10 से 4 बजे के बीच पुस्तकें प्राप्त कर सकते हैं। प्रभारी महेश जैन ने बताया कि पुस्तकें प्राप्त करने के लिए अपने साथ प्रवेश के लिए दिए नामांक लाना होगा।
धरियावद - स्थानीय संदर्भ केंद्र सीनियर हायर सेकंड्री धरियावद में इस वर्ष २०१३-१४ के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राओं की पुस्तकें वितरित की जा रही हैं। इसमें विद्यार्थी परीक्षा प्रभारी कमल सालवी से विद्यालय समय में उपस्थित रहकर प्राप्त कर सकते हैं। स्टेट ओपन परीक्षा प्रभारी ने बताया कि स्टेट ओपन परीक्षा में आवेदन करने वाले बालक-बालिकाएं अपनी अपनी पुस्तकें प्राप्त कर सकते हैं।