पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण हटाने की मांग, ज्ञापन दिया

अतिक्रमण हटाने की मांग, ज्ञापन दिया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरनोद - कस्बे के वार्ड-८ में राउमावि रोड पर अवैध कब्जा करने को लेकर बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया। वार्डपंच भरत राणा के नेतृत्व में मोहल्ला वासियों ने मिलकर उपखंड अधिकारी दिलखुश खींची को ज्ञापन सौंपा। वार्ड में हनुमान जी मंदिर से स्कूल तक का 20 फीट रोड पर एक व्यक्ति ने पत्थर डालकर अवरूद्ध कर दिया है। इससे वाहन निकलने में व आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में मोहल्ले वासियों ने अवरूद्ध मार्ग से अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वाले में कंवरलाल, मनीष, जगदीश, फिरोज, जरदाद, अमजद, सूरजमल सहित कई लोग मौजूद थे।