धोखाधड़ी का मामला दर्ज
देवगढ़ - थाने में गुरुवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार संजीवनी क्रेडिट कापरेटिव सोसायटी केन्द्रीय कार्यालय जोधपुर प्रधान कार्यालय बाड़मेर के सिद्दिक खां ने मामला दर्ज कराया है। उसने खारमामला थाना आमेट निवासी रणवी सिंह पुत्र तेज सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में लिखवाया है कि सोसायटी के देवगढ़ कार्यालय में रणवी एकाउंटेंट था। आरोपी सोसायटी के पांच लाख ४३ हजार ९६३ रुपए लेकर चला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
धोखाधड़ी का मामला दर्ज