पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संतों के नगर प्रवेश के साथ पांच दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

संतों के नगर प्रवेश के साथ पांच दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - प्रतापगढ़
मेवाड़, मालवा व वागड़ का संगमस्थल कांठल की धरा शहर क मालवा महावीर कॅालोनी में नव निर्मित जैन श्वेतांबर जिनालय के पांच दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू गुरुवार को संतों के मंगल प्रवेश के साथ हुआ। पांच दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रथ यात्रा निकलेगी और कई कार्यक्रम होंगे।
प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रवक्ता भूपेन्द्र चीपड़ ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत गुरुवार सुबह नगर में संतों का प्रवेश हुआ। गुरुदेव पीयूष सागर महाराज ससंघ गुरुवार सुबह प्रतापगढ़ पधारे। गुरुदेव ससंघ हैदराबाद से पैदलयात्रा कर मात्र ४० दिन में प्रतापगढ़ पहुंचने पर सकल श्री संघ ने आगवानी की। सुबह ९ बजे अशोक जीनिंग फैक्ट्री से मंगल प्रवेश शोभायात्रा शुरू हुआ जो शहर के सूरजपोल, धानमंडी, सदरबाजार, माणकचौक होता हुआ गुमानजी मंदिर पुहंचा। इसके बाद मालवा कॉलोनी प्रतिष्ठा महोत्सव स्थल वासपूज्य मंदिर पहुंचा। ढोल नगाड़ों की थाप पर युवक-युवतियां नृत्य के साथ भक्ति करते चल रहे थे। संतों व जिन बिम्बों के साथ सैकड़ों श्राावक-श्राविकाएं जयकारे लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा का नगर में कई जगह स्वागत किया गया। इस अवसर पर मालवा महावीर कॉलोनी, हाई स्कूल रोड सहित मुख्य मार्गों को तोरणद्वार व झंडियों से सजाया गया। पांच दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रथयात्रा सहित कई कार्यक्रम होंगे।