खेत पर सोए किसान की ठंड से मौत
झौर। कुंवारिया क्षेत्र के देवली गांव में रात में खेत पर सोए सुरेश ((४५)) पुत्र भीमा लौहार की सर्दी से मौत हो गई। थानाधिकारी देवकिशन शर्मा ने बताया कि सुरेश बुधवार रात को खेत पर रोजड़ों से रखवाली करने गया था। गुरुवार सुबह घर नहीं पहुंचा तो भाई मनोहरलाल खेत पर गया। आमेट अस्पताल के डॉक्टर अनुराग शर्मा ने पोस्टमार्टम कर बताया कि मौत की वजह सर्दी है।