00 सार समाचार तीन...
मंदिर मार्ग पर सांडों की भिडं़त से अफरा तफरी
नाथद्वारा - श्रीनाथजी मंदिर मार्ग पर गुरुवार शाम 7 बजे दो सांडों की भिड़ंत से बाजार में अफरा तफरी मच गई। दर्शन कर बाहर आ रहे वैष्णव दर्शनार्थी भी बाल-बाल बचे। सांडों की भिड़ंत से मंदिर मार्ग स्थित साड़ी की दुकान के शो-केस का कांच भी टूट गया। भिड़ंत से बाजार में कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। शहर में सफाई अभियान के साथ-साथ लावारिस मवेशियों को पकडऩे का अभियान चल रहा है।
मेवाड़ा कलाल समाज की बैठक 26 को
देवगढ़ - मेवाड़ा कलाल युवा महासभा मदारिया राजसमंद क्षेत्र की बैठक 26 जनवरी को नगरपालिका सभागार में होगी। यह जानकारी मेवाड़ा कलाल युवा महासभा मदारिया राजसमंद क्षेत्र के अध्यक्ष राजेश मेवाड़ा ने दी।
29 को रेलमगरा, 30 को नाथद्वारा में वीडियोग्राफी
नाथद्वारा - नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए फोटो पहचान पत्र कार्यक्रम के सप्तम चरण की वीडियोग्राफी 29 व 30 जनवरी का तहसील कार्यालय में होगी। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी जितेन्द्र ओझा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र नाथद्वारा में दो दिवसीय वीडियोग्राफी होगी। दोनों दिनों में तहसील क्षेत्र नाथद्वारा व रेलमगरा में एक-एक दिन फोटोग्राफी होगी। 29 जनवरी को तहसील कार्यालय रेलमगरा तथा 30 जनवरी को तहसील कार्यालय में फोटोग्राफी होगी।
एलपीजी गैस सुरक्षा एवं जागरूकता कैम्प आज
राजसमंद - भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को द्वारकेश गैस एवं शुभम् गैस सर्विस के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कैम्प का आयोजन जेके ग्राम के मनोरंजन केन्द्र पर दोपहर 2 बजे लगेगा। उपभोक्ता डायरी साथ में लेकर आएं। गैस नियमों, ग्राहक सुरक्षा, नई गैस बुकिंग प्रणाली एवं आधार से जोड़कर सब्सिडी दिए जाने की प्रक्रिया आदि की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। क्विज प्रतियोगिता भी होगी।
आजाद हिंद ग्रुप की विचार गोष्ठी
राजसमंद - सुभाषचंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में आजाद हिंद ग्रुप की विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप के अध्यक्ष परसराम पोरवाड़ ने की। कार्यक्रम में सचिव राकेश सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष कमलेश साहू, सौभाग्य सिंह, राकेश शर्मा, राधाकिशन झावडिय़ा, कमलेंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन सलीम खां मंसूरी ने किया।
प्रतिभा सम्मान समारोह आज
राजसमंद - तेरापंथ के द्वितीय आचार्य भारीमल की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को साधना शिखर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम मुनि जतनकुमार, हर्षकुमार, आनंद मुनि के सानिध्य में होगा।
पालीवाल समाज का सम्मेलन 12 फरवरी को
राजसमंद - पालीवाल समाज के सभी २४, ४४, ५२, १६ श्रेणी के सभी का सम्मेलन 12 फरवरी को दमोदर स्टेडियम लालबाग नाथद्वारा में होगा। इस आयोजन को लेकर समाज की स्तर पर कमेटियां बनाकर तैयारियां शुरू हो गई।
नवोदय परीक्षा के प्रवेश पत्र आए
आमेट - 8 फरवरी को होने वाली नवोदय परीक्षा के प्रवेश पत्र आमेट तथा लावासरदारगढ़ में आ चुके हैं। बीईईओ राजेन्द्र प्रसाद जोशी ने बताया कि सरदारगढ़ क्षेत्र के प्रवेश-पत्र राबाउप्रावि सरदारगढ़ से तथा आमेट क्षेत्र के प्रवेश-पत्र राप्रावि आमेट स्टेशन से विद्यालयों के संस्था प्रधान से ले सकते हैं।
द्वारिकाधीश में छप्पन भोग 25 को
नाथद्वारा - शहर के मोबेगढ़ स्थित प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर में 25 जनवरी को छप्पन भोग मनोरथ होगा। मोबेगढ़ सेवा समिति के संयोजक नरेश गुर्जर ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रभु द्वारिकाधीश को छप्पन भोग अरोगाया जायेगा। इस अवसर पर प्रभु को अनूठा शृंगार धराया जाएगा।
न्यूज़ इनबॉक्स