जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 28 को
नाथद्वारा - श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट व श्रीनाथजी सोसायटी फोर हायर एजुकेशन के साझे में 28 जनवरी को जिला स्तरीय विद्यार्थी प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह रखा गया है। सोसायटी के सचिव अशोक पारीख ने बताया कि समारोह का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षिक जागरूकता, आधुनिक सामाजिक संगठन का पुननिर्माण करना है। कॉलेज की प्राचार्या डा. दीप्ति भार्गव ने बताया कि अभिनंदन समारोह में जिले के वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 12वीं के कला, वाणिज्य, विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों व शिक्षाविदों को सम्मानित किया जाएगा।
न्यूज़ इनबॉक्स