पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1५ दिन से नहीं मिला पोषाहार

1५ दिन से नहीं मिला पोषाहार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वल्लभनगर - निकटवर्ती राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिंधियों का बडग़ांव में आठ जनवरी को पोषाहार सामग्री खत्म हो गई। इसके बाद से अब तक विद्यार्थियों को पोषाहार नहीं मिला है। प्रधानाध्यापक परसराम सेन ने ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बी.एल. सालवी को पत्र भेज कर पोषाहार सामग्री उपलब्ध करवाने की मांग की है। इधर, स्कूल प्रबंधक सामग्री पहुंचाने वाले ठेकेदार पर आरोप लगा रहे है कि कई बार पोषाहार सामग्री पहुंचाने के लिए फोन करने के बाद भी उसने सामग्री नहीं पहुंचाई। इस वजह से पोषाहार नहीं बन रहा है। इस बारे में विकास अधिकारी बी.एल. सालवी ने बताया कि सामग्री पहुंचाने का काम को-ऑपरेटिव वाले कर रहे है। बुधवार को हर हालत में पोषाहार सामग्री विद्यालय पहुंचाने का प्रयास करूंगा।