राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया
धरियावद - राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्क्ष पर नान्दी फाउंडेशन ब्लॉक धरियावद की ओर से सम्मान समारोह रखा गया। वर्ष २०१२-१३ में कक्षा १०वीं में उर्तीण होने वाली ४३ बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
अध्यक्षता नान्दी फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी पबन कुमार बटक ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बाल विकास परियोजना अधिकारी नाथी कटारा थी। नन्ही बालिकाओं को १०० शिक्षण सामग्री किट वितरण किए गए। नीलिमा एंड पार्टी ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस मौके पर धरियावद थानाधिकारी भंवरसिंह राणावत, एडवोकेट केसुलाल मीणा, धूलचंद मीणा, सरपंच जवाहरनगर कंकुदेवी मीणा व मांडवी सरपंच हूरजीभाई मीणा मौजूद थे। इस दौरान संकुल नोडल प्रभारी मेघराज मीणा, वरदीचंद मीणा, श्रवण कुमार सहित ग्राम शिक्षा समिति के सदस्यों ने भाग लिया।