पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला समानता, सशक्तीकरण पर जोर

महिला समानता, सशक्तीकरण पर जोर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - प्रतापगढ़
इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्था के निर्देशन में पंचायत समिति सभाकक्ष में दो दिवसीय जेंडर संवेदी प्रशिक्षण चला। अध्यक्षता प्रधान हेमंत मीणा ने की। विकास अधिकारी दिलीप मेहता ने बताया कि शिविर में जेंडर एवं विकास, महिला सशक्तीकरण, महिलाओं की भागीदारी, लिंगानुपात पर चर्चा, जेंडर संवेदी बजट प्रक्रिया आदि पर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पंचायत प्रसार अधिकारी प्रेमचंद्र चतुर्वेदी, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुमेश जोशी, हेल्प संस्थान की रिहाना व आशा शर्मा ने प्रशिक्षण दिया। पंचायत समिति पीपलखूंट में दो दिवसीय जेंडर संवेदी शासन पर जन प्रतिनिधियों की कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ। अध्यक्षता प्रधान जमना देवी ने की। तहसीलदार योगेन्द्र कुमार जैन ने महिला सशक्तीकरण पर चर्चा करते हुए समाज में महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया। विकास अधिकारी हरिलाल पटेल ने बताया कि कार्यक्रम में पीपलखूंट पंचायत समिति के गांवों के पंचायत समिति सदस्य व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान रविन्द्र कुमार सिंह, सविता राजपूत ने प्रशिक्षण दिया।