पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वल्लभनगर व मावली में बाला साहेब को याद किया

वल्लभनगर व मावली में बाला साहेब को याद किया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर टीम
वल्लभनगर - निकटवर्ती दरोली में शिव सेना की ओर से बाला साहब ठाकरे के जन्मदिन पर सेना के पदाधिकारियों ने बाला साहेब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। मिठाइयां खिला कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर तहसील प्रमुख राजू शर्मा, तहसील उप प्रमुख दीपक पंचोली, शाखा प्रमुख हरीश औदिच्य सहित कई कार्यकर्ता थे।
मावली - वारणी पंचायत की शिवसेना ने बैठक कर बाला साहेब जयंती मनाई। तहसील संगठन प्रमुख उदयसिंह सिसोदिया की मौजूदगी में हुई बैठक में 26 जनवरी को वारणी माध्यमिक विद्यालय में भोजन व कॉपी वितरण का निर्णय लिया गया। इस दौरान पंचायत प्रमुख शंकरलाल गुर्जर, कार्यालय प्रमुख मांगीलाल गुर्जर, वारणी शाखा प्रमुख तुलसीराम गुर्जर, भारोड़ी शाखा प्रमुख वक्तावर गुर्जर, रोडी शाखा प्रमुख रूपलाल तेली सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।