- Hindi News
- आवासीय स्कूल के संवीदाकर्मियों ने की नियमित करने की मांग
आवासीय स्कूल के संवीदाकर्मियों ने की नियमित करने की मांग
धरियावद - कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय केसरियावाद के वार्डन कम शिक्षिका विद्या शर्मा, शिक्षिका दीपिका रेगर, हंसा शाक्य, यू डी सी गायत्री मीणा, चौकीदार चन्द्रप्रकाश नट, हेड कुक वेलकी मीणा, हेल्पर कुक देवली मीणा, कमली मीणा ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि बालिका आवासीय विद्यालय में २००५ से संविदाकर्मी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। हमें न नियमित किया गया और न ही वेतन बढ़ाया गया।