पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 अल्पसंख्यकों को ऋण वितरित

25 अल्पसंख्यकों को ऋण वितरित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ - मिनी सचिवालय में शुक्रवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिले के अल्पसंख्यक वर्ग के 25 व्यक्तियों को 12 लाख 50 हजार रुपए के ऋण वितरित किए गए। इनमें से प्रत्येक को अपने व्यवसाय के लिए 50-, 50 हजार रुपए की राशि के चेक दिए गए। कलेक्टर रतन लाहोटी ने बताया कि 14 पुरुष व 11 महिलाओं को ऋण दिया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अहमद हुसैन शेख ने बताया कि इन सभी अल्पसंख्यकों को 50-, 50 हजार का ऋण 6 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया गया है। इसे बीस त्रैमासिक किस्तों में अदा करने का प्रावधान है।



कलेक्टर ने व्यवसाय के लिए दिए चेक

अल्पसंख्यकों को चेक देते कलेक्टर रतन लाहोटी।