पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वासुपूज्य भगवान सहित जिन गुरु बिम्बों की रथयात्रा आज

वासुपूज्य भगवान सहित जिन गुरु बिम्बों की रथयात्रा आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - प्रतापगढ़
शहर के मालवा कॉलोनी में वासपूज्य मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को नगर में रथयात्रा वरघोड़ा जुलूस निकाला जाएगा। महोत्सव के तहत मंदिर प्रांगण में कई कार्यक्रम होंगे। प्रवक्ता भूपेन्द्र चिप्पड़ ने बताया कि गुरुदेव पीयूष सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में चल रहे प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रथयात्रा सुबह ८ बजे गुमानजी मंदिर से निकलेगी, जो शहर के माणक चौक, सदर बाजार, धानमंडी, सूरजपोल होता हुआ मालवा कॉलोनी मंदिर पहुंचेगा। यहां पर धर्मसभा, प्रतिष्ठा के चढ़ावे व अठारह अभिषेक महा पूजन के कार्यक्रम होंगे। रथयात्रा में घोड़ा गाड़ी, ध्वजागाड़ी कई मंदिरों के प्राचीन कलात्मक रथ, बाहर से आए नृत्य कलाकार सहित जैन समाज के विभिन्न संगठनों का ड्रेस कोड मुख्य आर्कषण रहेगा। रात्रि में छत्तीसगढ़ के मधुर गायक अंकित लोढ़ा पार्टी द्धारा भक्ति का कार्यक्रम होगा। इससे पूर्व शुक्रवार को गेंदमल किशनलाल चिप्पड़ परिवार द्धारा कुंभ स्थापना, दीपक स्थापना, ज्वारा रोपण, गुरुदेव के प्रवचन, नवग्रह पाटलापूजन, अष्टमंगल पाटलापूजन ,क्षेत्रपाल पूजन व रात्रि में भजन संध्या हुई।



मंदिर के लिए भूखंड दान किया

प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के प्रवक्ता राकेश मारवाड़ी ने बताया कि गेंदमल चिप्पड़ के पुत्र भूपेन्द्र चिप्पड़ ने अपनी माता सुशीला देवी की स्मृति में मालवा कॉलोनी में जिनालय के लिए भूखंड दान दिया। सकल श्री संघ रविवार को कार्यक्रम तहत चिप्पड़ पीरवार का बहुमान करेगा।