पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों ने एसडीओ को दिया ज्ञापन

किसानों ने एसडीओ को दिया ज्ञापन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरनोद - क्षेत्र में हुई मावठ की बरसात से फसल खराबे को लेकर क्षेत्र के किसानों ने भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीओ दिलखुश खिंची को ज्ञापन सौंपा। जिला उपाध्यक्ष पन्नालाल ने बताया कि खरीफ की फसल भी अतिवृष्टि के कारण खराब हो गई थी, जिसका मुआवजा अभी तक नहीं मिला है और रबी की फसल पर बेमौसम की बारिश ने कहर बरसा कर खराब कर दिया। ज्ञापन में राज्य सरकार से फसल की गिरदावरी कराकर दोनों फसलों का मुआवजा जल्द दिलवाने, बिजली बिल व बैंकों के ऋण में ब्याज माफ किए जाने की भी मांग की गई। मुआवजे के लिए 27 जनवरी को मिनी सचिवालय में किसान संघ की बैठक रखी गई। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष बहादुर लाल, जिला महामंत्री सोहनलाल, देवीलाल, गेबीलाल, कुलदीप, कांतिलाल, जगदीश, पवन धाकड़, रामसिंह, बालूलाल, दीपक शर्मा, मुन्नालाल, जगदीश सहित कई किसान मौजूद थे।