अरनोद क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण
अरनोद - ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कन्हैयालाल मीणा ने शुक्रवार को अरनोद क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौतमेश्वर, चिकट, ओड़ा, लालगढ़, मोटाकुआं, धनिया रुडी स्कूलों में निरीक्षण बाद शिक्षा का स्तर कमजोर पाया गया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कनाड,मउडी खेडा, साखथली थाना का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मीणा ने कक्षा 1 से 5 तक के बालक बालिकाओं को गृह कार्य करने तथा हाशिए में शुद्ध शब्द लिखने का बार बार अभ्यास करवाने के लिए निर्देश दिए। शिक्षकों को दैनिक डायरी नियमित संधारण करने के निर्देश दिए।