पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मातृत्व सुधार कार्यशाला में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

मातृत्व सुधार कार्यशाला में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ - प्रयास संस्था द्वारा देवगढ़ में मातृत्व स्वास्थ्य सुधार के लिए शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला आयोजित की गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवगढ़ एवं अम्बामाता के अन्र्तगत आने वाली सभी ग्राम पंचायत देवगढ़, चिकलाड़, ग्यासपूर, जोलर, पाल, बडीलॉक, अचलपुर, लोहारिया एवं नकोर के 48 जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रयास संस्था के सचिव डॉ. नरेन्द्र गुप्ता ने स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति पर जानकारी दी। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, मुक्त दवा योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिला एवं बाल कुपोषण निवारण कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रयास संस्था के कार्यक्रम समन्वयक रितेष लढ्ढा ने ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल एवं पोषण समिति के कार्य एवं उसमें जनप्रतिनिधियों की भूमिका एवं उसके अन्तर्गत प्राप्त होने वाली मुक्त निधि राशि के उपयोग के बारे में बताया। जिला समन्वयक विजयपाल सिंह ने अंकेक्षण का प्रस्तुतिकरण ग्राम पंचायत के अनुसार किया।

कार्यक्रम को चिकलाड़ के सरपंच लालुराम, देवगढ़ सरपंच हरिराम मीणा ने अपने, अपने पंचायत के गांवों के स्वास्थ्य सुधारने का संकल्प लिया।