कोटड़ी में रात के कफ्र्यू में भी ढील
प्रतापगढ़ - कोटड़ी गांव में माहौल शांतिपूर्ण है। शुक्रवार को कफ्र्यू में रात ९ बजे तक ढील दी गई। शुक्रवार को प्रमुख शासन सचिव ((जलदाय)) प्रेम सिंह मेहरा व प्रमुख शासन सचिव ((पर्यटन)) राजेश्वर सिंह प्रतापगढ़ से रवाना हो गए।
कलेक्टर रतन लाहोटी ने बताया कि कोटड़ी में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। १४ जनवरी को विवाद के बाद गए समुदाय विशेष के लोग वापस आना शुरू हो गए हंै। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दोनों ही समुदाय के लोगों से वार्ता की जा रही है।