पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी छोड़ें पॉलीथिन का उपयोग, तब ही दूसरों को सीख संभव : राठौड़

कर्मचारी छोड़ें पॉलीथिन का उपयोग, तब ही दूसरों को सीख संभव : राठौड़

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - देवगढ़
उपखंड अधिकारी ईश्वरसिंह राठौड़ ने सभी अ िधकारियों व कर्मचारियों को प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी है, उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी ही पॉलीथिन का उपयोग करेंगे तो आम जनता को कैसे सीख देंगे।
वे शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में योजनाओं की प्रगति, समीक्षा की बैठक व जनसुनवाई को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा की तथा सभी कार्यालयों में रिकॉर्ड व्यवस्थित करने, नगर में सफाई व्यवस्था पर परा ध्यान रखने को कहा। एसडीएम ने विभागीय योजनाओं की विभागवार चर्चा की। सरकार की 60 दिवसीय कार्ययोजना में शामिल योजनाओं पर प्राथमिकता से काम करने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार अरुण शर्मा, विकास अधिकारी नारायणलाल जोशी, थानाधिकारी रामसुमेर मीणा, अधिशासी अधिकारी भीखाराम जोशी, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रहलादसिंह कच्छावा, जेईएन पुखराज ज्योतियाना, एईएन आर.एन. शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश शर्मा, राजकुमार बंजारा, नाथूराम सालवी, दीपक उपाध्याय, भावनादयाल शर्मा, सरोजिनी लड्ढा, सरिता चौधरी, डॉ. राजेन्द्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



एसडीएम ने योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधीनस्थों को दिए निर्देश