00सार समाचार एक
नाथद्वारा में आज चार घंटे बिजली बंद रहेगी
नाथद्वारा - राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर बिजली लाइन शिफ्ट करने के लिए शनिवार को 11 केवी तहसील रोड फीडर से संबंधित क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। तहसील रोड व इसके आसपास के क्षेत्र में दोपहर 12 से 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी एईएन दिनेश सोनी ने दी।
थ्री फेज सप्लाई का समय बदलने की मांग
आमेट - पंचायत समिति सदस्य बाबूदास ने बिजली निगम के एईएन को ज्ञापन देकर किसानों को रात की बजाय दोपहर को थ्री फेज बिजली दिलाने की मांग की है। बताया की सर्दी में किसानों को रात 9 से तड़के 3 बजे तक बिजली सप्लाई दी जा रही है, इस कारण किसानों को सिंचाई करने में दिक्कत आ रही है। पंचायत समिति सदस्य ने सप्लाई का समय बदलकर दोपहर में करने की मांग की है।
नाथद्वारा बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण आज
नाथद्वारा - बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को होगा। बार एसोसिएशन के अनुसार कार्यक्रम शाम 4 बजे कोर्ट परिसर के अधिवक्ता कक्ष में होगा। इसमें सभी वकील भाग लेंगे। समारोह में नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी।