धरियावद : आज बंटेंगे मतदाता परिचय पत्र
धरियावद - धरियावद विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर शनिवार को मतदाता दिवस मनाया जाएगा। उपखंड स्तरीय मतदाता दिवस बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धरियावद में होगा। उपखण्ड अधिकारी सी.डी. चारण ने बूथ सेन्टर प्रभारियों को बीएलओ की उपस्थिति अनिवार्य कराते हुए मतदाता पहचान पत्र वितरण कर शपथ दिलाने के निर्देश दिए हैं।