पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने की जरूरत

महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने की जरूरत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मावली
पंचायत समिति सभागार में चल रहे दो दिवसीय जेंडर संवेदी प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को हुआ। विकास अधिकारी सी.आर. मीणा ने बताया कि दूसरे व अंतिम दिन महिलाओं के अधिकार संबंधी प्रश्नोत्तरी हुई। साथ ही महिला जनप्रतिनिधियों को स्वयं कार्यक्षेत्र संभालने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य ने महिला जनप्रतिनिधि को आगे आकर बोलने तथा हर क्षेत्र में आगे रहने का आह्वान किया। उप प्रधान मांगीदेवी गुर्जर ने महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया। कृषि अधिकारी जगदीश आमेटा ने कृषि कार्यों में महिलाओं के योगदान के बारे में बताते हुए महिलाओं को खेती में आगे आने का आह्वान किया। वहीं चिकित्सा विभाग के राजेंद्र रावल ने जननी सुरक्षा योजना में मिलने वाली सभी प्रकार की सहायता, शुभ लक्ष्मी योजना तथा लड़की के जन्म पर सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि के बारे में बताते हुए कन्या भ्रूण हत्या, शिशु मृत्युदर कम करने के लिए अधिकाधिक संस्थागत प्रसव कराने की बात कही। अध्यक्षता प्रधान सुशील कुमार ओस्तवाल ने की।