पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली में बच्चों की अपील, हर युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाए

रैली में बच्चों की अपील, हर युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेरवाड़ा - स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरवाड़ा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य वक्ता उपखण्ड अधिकारी मोहनलाल वर्मा ने छात्रों को मतदाता सूची मे नाम दर्ज करवाने, फोटो पहचान पत्र तैयार करवाने व मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तहसीलदार बाबूराम मीणा, प्रधानाचार्य शांतिलाल व्यास ने मतदान का महत्व बताया। इस मौके पर प्रश्नोत्तरी, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई। इसमें अविनाश भणात, हिमानी मेहता व अक्षिता कलाल अव्वल रहे।
झाड़ोल ((फ.)) - क्षेत्र के ढीमड़ी राजकीय उमावि में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। जानकारी के अनुसार ढीमड़ी राउमावि के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। इसी प्रकार स्कूल प्रांगण में चित्रकला प्रतियोगिता में मतदान प्रक्रिया, वोट अवश्य देने, सभी वर्गों की लोकतंत्र में भागीदारी आदि को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान वाद-विवाद प्रतियोगिता भी हुई।
फलासिया - मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें 35 बालिकाओं ने भाग लिया।
विषय आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
झाड़ोल ((फ.)) - पंचायत समिति प्रांगण में चल रहे विषय आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि उप सरपंच मनीष पुरोहित, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षाधिकारी प्रेमशंकर जोशी मौजूद थे। कार्यक्रम में दक्ष प्रशिक्षक शांतिसिंह गरासिया ने गतिविधि आधारित प्रशिक्षण की कार्य योजना प्रस्तुत की। जानकारी के अनुसार पांच दिवसीय प्रशिक्षण में क्षेत्र के पांच दर्जन से अधिक अध्यापकों ने भाग लिया। समापन अवसर पर इन संभागियों ने विषय आधारित जानकारियों की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की।
संचालन निर्मल शर्मा ने किया। उल्लेखनीय है कि यह गैर आवासीय प्रशिक्षण डाइट के दिशा निर्देशानुसार कक्षा 1 से 3 व 5 में हिंदी, गणित, अंग्रेजी व पर्यावरण अध्ययन विषयों में गतिविधि आधारित कार्यक्रम दिया गया था।