- Hindi News
- आमेट, राजसमंद व नाथद्वारा में वकीलों के चैंबर का नींव पूजन आज
आमेट, राजसमंद व नाथद्वारा में वकीलों के चैंबर का नींव पूजन आज
राजसमंद - राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर खण्डपीठ के न्यायाधीश वी. एस. सिराधना शनिवार को राजसमंद, आमेट व नाथद्वारा के दौरे पर आएंगे। जिला एवं सेशन न्यायाधीश चन्द्रशेखर आजाद ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे न्यायाधीश सिराधना आमेट पहुंचेंगे, जहां वे 30 लाख 30 हजार रुपए की लागत से बनने वाले वकीलों के चैंबर्स की आधारशिला रखेंगे। इसके पश्चात दोपहर एक बजे राजसमंद में 99 लाख 66 हजार रुपए की लागत व दोपहर साढ़े तीन बजे नाथद्वारा में एक करोड़ 39 लाख 84 हजार रुपए की लागत से बनने वाले वकीलों के चैंबर्स की आधारशिला रखेंगे।