- Hindi News
- गणतंत्र दिवस पर उपखंड स्तर पर होगा प्रतिभाओं का सम्मान
गणतंत्र दिवस पर उपखंड स्तर पर होगा प्रतिभाओं का सम्मान
भास्कर टीम
गणतंत्र दिवस पर जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों पर प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। देवगढ़ में 59, रेलमगरा में 31, कुंभलगढ़ में 22, नाथद्वारा में 37 प्रतिभाओं को उपखंड स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह कांकरोली के बालकृष्ण स्टेडियम में होगा। सुबह 8.30 बजे कलेक्ट्रेट भवन पर कलेक्टर डॉ. प्रीतम बी. यशवंत ध्वज फहराएंगे।
जिला स्तरीय समारोह में सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर ध्वजारोहण किया जाएगा। मार्च पास्ट की सलामी होगी। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। विभिन्न विभागों की झांकियां भी प्रदर्शित होंगी। कलेक्टर बी. यशवंत ने बताया कि परेड व मार्च पास्ट के पश्चात महामहिम राज्यपाल का संदेश अतिरिक्त कलेक्टर ओमप्रकाश जांगिड़ द्वारा पढ़ा जाएगा। दोपहर 2 बजे क्रिकेट मैच प्रशासन एकादश व नागरिक एकादश के बीच होगा। शाम 5 बजे वॉलीबॉल मैच प्रशासन एकादश व नागरिक एकादश के बीच खेला जाएगा।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को शाम 7 बजे गायत्री शक्तिपीठ किशोरनगर में देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक संध्या रखी गई है।
नाथद्वारा में 37 प्रतिभाओं का
सम्मान होगा
नाथद्वारा. समारोह में छात्र रविराज सनाढ्य, खुशनाथ चौहान, मुकुन्द प्रताप, गजेन्द्र सिंह, विशाल बंसल, पद्मा साल्वी, डिम्पल लक्षकार, दीपक लोहार, सीमा दया, शुभिका कश्यप, दिव्य जोशी, आयुष स्वर्णकार, श्रवण शर्मा शास्त्री, नीतेश सिंह राठौड़, प्रकाश चन्द्र जाट, जितेन्द्र सनाढ्य, राधा गुर्जर,राजेश तेली, मदनसिंह रावल, मनुमहावीरसिंह राठौड़, मांगीलाल टेलर, राजेन्द्र कुमार शर्मा, जामख भालिया, जितेन्द्र वारी, दैनिक भास्कर के खमनोर संवाददाता वीरेन्द्र पालीवाल, पिंकी गहलोत, लीलाधर जोशी, संतोष जैन, गिरिजाशंकर श्रीमाली, शंकरलाल, गुरुदयाल सिंह चौहान, शिवलाल तेली, हीरालाल भील, सत्येन्द्र अजमेरा, शंकरलाल बलाई, यशोदानंदन गुर्जर को सम्मानित किया जाएगा।
कुंभलगढ़ में 22 जनों का
होगा सम्मान
कुंभलगढ़ . उपखंड स्तरीय समारोह में पीडब्ल्यूडी से कैलाशचन्द दवे, पंचायत समिति से गोविन्दसिंह चौहान, वरदीसिंह खरवड़, चिकित्सा विभाग से एएनएम मंजू,देउ बलाई , छात्र ओमप्रकाश गुर्जर, छात्रा सीता मेघवाल, निखिल सेन, अलका खण्डेलवाल, मोहनलाल बलाई, राजूसिंह सोलंकी, लक्ष्मीलाल लोहार, राजकुमार शर्मा, धर्मचन्द मीणा, धन्नालाल भील, प्रीतमसिंह, चम्पालाल, देवीसिंह, लक्ष्मणलाल मेघवाल, जमनाशंकर आमेटा, भंवरलाल गमेती, मोहनसिंह को सम्मानित किया जाएगा।
देवगढ़ : 59 जनों का सम्मान
देवगढ़. नगर में उपखंड स्तरीय समारोह करणी माता मैदान पर होगा। समारोह में छात्र आशीष त्रिवेदी, गगन त्रिवेदी, हिमांशु वैष्णव, पवन सेन, लेखराज लक्षकार, दिग्विजयसिंह, भवानी सिंह, संजय भाटी, देवेन्द्र सेन, निर्मल जीनगर, शां&52द्भ;ति लाल माली, भवानी सिंह, आसिफ मोहम्मद, जगदीश मेवाड़ा, मनीष सरगरा, अनिरुद्ध सिंह, अभिषेक जैन, मुस्कान खोखर, मुश्ताक मोहम्मद, फैजल खान, विपुल माहेश्वरी, सुरेश सिंह, परमेश्वरसिंह, रमेश गुर्जर, करण शर्मा, महेश रेगर, ओमप्रकाश मेवाड़ा, छगनलाल भांड, वियांश नराणिया का सम्मान होगा। इसी प्रकार छात्राओं में दर्शना आच्छा, मोनिका उपाध्याय, भावना खोखर, गायत्री खोखर, कविता मीणा, संगीता रेगर को सम्मानित किया जाएगा। चिकित्सा विभाग से डॉ. सुरेश चन्द्र मीणा, मेल नर्स हरि सिंह चौहान, प्रसाविका कांता आहुजा, पंचायत समिति के नाथूराम सालवी, नगर पालिका से सफाई कर्मी महेश कुमार, महेन्द्र कुमार, को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा विभाग से अध्यापक राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, दिलीप बुनकर, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, मधुसूदन जोशी, प्रहलाद वैष्णव, विजयराम कलाल, कन्हैयालाल धाभाई, महेश स्वर्णकार, चैनसिंह, प्रेमकांता शर्मा, इन्दिरा मेवाड़ा, मोहनदास वैष्णव, राजेश माहेश्वरी, समाज सेवा में शीला पोखरना, लोकेन्द्र सिंह पंचोली को सम्मानित किया जाएगा।
सरकारी कार्यालयों पर रोशनी होगी, आज गायत्री शक्तिपीठ पर होगा गणतंत्र दिवस का समारोह