पाक्षिक बैठक
धरियावद - तहसील क्षेत्र के पटवारी, गिरदावर की पाक्षिक बैठक तहसील सभागार में उपखंड अधिकारी सी.डी. चारण व तहसीलदार शान्तिलाल जैन ने ली। उपखंड अधिकारी ने कहा कि हर सरकारी व्यक्तियों को अपनी जिम्मेदारी से कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का निस्तारण करना होगा।
कर्मचारियों को ड्यूटी के बारे में गंभीरता के निर्देश दिए गए।