पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माइंस बंद करवाने की धमकी देने के मामले में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गिरफ्तार

माइंस बंद करवाने की धमकी देने के मामले में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - माइंस को चलाने में आधा प्रोफिट मांगने और नहीं देने पर माइंस चलने नहीं देने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कालूराम मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे न्यायालय में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले की जांच कर रहे एडि.एसपी सुधीर जोशी ने कालूराम मीणा को गिरफ्तार कर भूपालपुरा थाने में रखा गया है। यह ऋषभदेव थाना का हिस्ट्रीशीटर है। मसारों की ओवरी में महेता माइंस है। आरोप है कि माइंस के शुरू होने पर इसने वहां जाकर सुपरवाइजर को धमकाया और कहा कि वह माइंस चलने नहीं देगा। माइंस चलानी हो तो प्रोफिट का आधा हिस्सा उसे देना होगा। इस पर माइंस प्रतिनिधियों ने कालूराम मीणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।