पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक जीप से टकराई, एक की मौत, दो घायल

बाइक जीप से टकराई, एक की मौत, दो घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता . प्रतापगढ़
शहर के धरियावद रोड पर कलेक्ट्री के पास शुक्रवार रात एक बाइक जीप से पीछे से टकरा गई। इसमें बाइक सवार एक की मौत हो गई और दो जने घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल दोनों युवक भी बाइक पर ही सवार थे। पुलिस के अनुसार, मनोहरगढ़ निवासी गुड उर्फ रमेश की मौत हो गई। बड़ीलांक निवासी देवीलाल मीणा की हालत गंभीर बताई जाती है। घटना देर रात की बताई जाती है। तेज गति से जा रही बाइक आगे-आगे जा रही जीप के पीछे जा टकराई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को बड़ीलांक निवासी देवीलाल मीणा, कैलाश चंद्र व मनोहरगढ़ निवासी गुड उर्फ रमेश एक बाइक पर सवार होकर बड़ीलांक गांव जा रहे थे। जीप से टकराने के बाद बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। १०८ एंबुलेस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। घायल देवीलाल की हालत में सुधार नहीं होने पर अहमदाबाद रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।