पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनचला के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

मनचला के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झौर. नेगडिय़ा का खेड़ा स्कूल मैदान पर शुक्रवार रात भजन संध्या का दौर देर रात तक चला। जोधपुर के भजन गायक मोइनुद्दीन मनचला ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजन संध्या की शुरुआत गजानंद वंदना से हुई। राजसमंद के गायक पिन्टू सेन ने महाराज गजानंद आओ म्हारी सभा में रंग बरसाओ... भजन सुनाया। मोइनुद्दीन मनचला ने गुरू बिन घोर अंधेरा... प्रस्तुत किया। इसके बाद मनचला ने इस कलयुग में गौ माता का कोई नहीं है रखवाला ओ गोविंदा गोपाला... भजन के माध्यम से गौ संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने भैरुजी बावजी कठे ग्यो म्हारो तेल बलियो सारी रात... की प्रस्तुति दी। कोटड़ी के कलाकार हीरालाल ने धर्म को डर नहीं इस दुनिया के माय... भजन सुनाया। दिलीप गवइया ने जीवन ये संवारा है शुभ मरण बना देना, गैया मेरी नैया उसे पार लगा देना... सहित कई भजन पेश किए। इससे पहले आयोजन कमेटी के डालचंद कुमावत, मांगीलाल गुर्जर, भीकम शर्मा, राहुल शर्मा, कालूसिंह, नवीन प्रजापत ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्षता मेवाड़ शिवसेना के सुरेशचन्द्र सुवालका ने की। मुख्य अतिथि बजरंग दल के सह संयोजक विद्या प्रकाश जोशी, विशिष्ट अतिथि राहुल गोपाल महाराज थे। साध्वी सुगम ज्योति भी भजन संध्या में उपस्थित थीं। भजन संध्या में एक भामाशाह ने गौशाला के लिए 12 लाख रुपए की घोषणा की। भजन संध्या में खजूरिया बावजी के भोपा माधवलाल जाट सहित देवली, झौर, काबरी, करतवास, रकमपुरा, उलपुरा, मुरड़ा, उपरली देवली, गोवलिया, धनकपुरा गांवों के ग्रामीण उपस्थित थे। भजन संध्या में कुरज के संत राहुल गोपाल महाराज ने गाय में देवताओं का वास बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सभी सुख गाय ही दे सकती है। मनुष्य को गाय के पूजन से धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष प्राप्त होता है। महाराज ने इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं को गाय की सेवा करने का संकल्प भी दिलाया।