पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंप्रतापगढ़। जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस का जिलास्तरीय समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हॉकी मैदान में सुबह 9 बजे होगा। समारोह के मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री नंदलाल मीणा ध्वजारोहण करेंगे। समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
समारोह में परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट, राज्यपाल का संदेशवाचन, सामूहिक व्यायाम एवं योग प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रशंसा पत्र वितरण, झांकी प्रदर्शन, मुख्य अतिथि का संबोधन आदि कार्यक्रम होंगे। समारोह में राज्यपाल का संदेशवाचन कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयसिंह नाहटा करेंगे।
जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए 36 जनों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री नंदलाल मीणा इन प्रतिभाओं को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.